Friday, 17 October 2008

तेरी ही तो है तेरी माँ

मुझे ठेस पहुँचती है माँ

जब मेरी बातों को तू नहीं समझ पाती,
तो मुझे ठेस पहुँचती है माँ

जब गोद में सर रखने को जगह को नहीं देती,
तो मुझे...

जब माँ कहने पर भी नहीं सुनती है तू,
तो मुझे...

जब कहती है कि वो बेटा है और तू बेटी,
तो मुझे...

आंखें भर आती है मेरी जब तू कहती है,
'मैं नहीं तेरी माँ'



ये पंक्तियाँ मुझे एक दोस्त ने भेजीं, लगा कि वह अकेली है। लेकिन उससे ज़्यादा अकेली मुझे उसकी माँ लगी, जो अपनी बेटी को यह तक नहीं बता सकी कि वो उसे कितना प्यार करती है... हर माँ अपनी बच्ची से सबसे ज़्यादा प्यार करती है। माँ कि धड़कन को समझने कि कोशिश में मैं अपनी कुछ पंक्तियाँ लिख रहा हूँ, उम्मीद है हर माँ को पसंद आएगी।



तेरी ही तो है तेरी माँ





तेरी ही तो है तेरी माँ,
गर कहे 'मैं नहीं तेरी माँ',
तो झूठ कहती है तेरी माँ...


तुझसे ही प्यार करती,
बस तेरे ही तो करीब है तेरी माँ...
तू ही तो समझती है उसके जी की घुटन,
तुझ में ही रहता है उसका बेचैन मन...
तेरी ओर उठती हर 'नज़र' पर, सिसक जाती है तेरी माँ,
तो पगली, कैसे नहीं हुई वो तेरी माँ?


तेरे लड़की होने का 'दंश' झेलती,
हर 'आँख वाले' से डर जाती है तेरी माँ...
कितनी प्यारी है तू उसे,
उनके आगे,
ये भी कह नहीं पाती है तेरी माँ...
दिखावा है ये उसका कड़वापन,
तू मान न मान,
दिखावे के लिए ही तुझ पर बरस जाती है तेरी माँ...


दूर होती है तो हिचकियों में,
मायूस होती है तो सिसकियों में,
हर आह में तुझे ही तो बसाती है तेरी माँ...
तो पगली, कैसे नहीं हुई वो तेरी माँ?


अब तुझे भी ठेस पहुंचे,
तो कहाँ जाएगी तेरी माँ...
दर्द छुपाये जज्बातों को,
किससे कह पाएगी तेरी माँ...
घुट-घुट कर जियेगी,
पिस-पिस कर मर जायेगी तेरी माँ...

आज जो स्पर्श से खुरदरी लगती हैं,
ममता में पसरी वो हथेलियाँ ढूंढ पाऔगी कैसे?
'मैं भी बहुत प्यार करती हूँ तुझसे',
कल ये उससे कह पाऔगी कैसे?




10 comments:

Danish Khan said...

poem likhne hume bhi chate hai

parul said...

मेरी कविता का जवाब अच्छा दिया हैं ऐसे ही लिखते रहो , खुशी हैं मेरी चंद पंक्तियों ने तुम्हे इतनी सुंदर कविता लिखने के लिए मजबूर किया , बेहद सुंदर होती हैं एक माँ

Unknown said...

beautiful poem...keep it up!

Anonymous said...

माँ प्यार की मूरत हैं, मै आपकी उस दोस्त को जानती हूं वास्तव में उनकी माँ बहुत अच्छी है शायद वो अपनी माँ को समझ नही पाईं हैं

Anonymous said...

बेटे इसी तरह जारी रखो अपनी यात्रा। सुंदर पंक्तियां-
दिखावा है ये उसका कड़वापन,
तू मान न मान,
दिखावे के लिए ही तुझ पर बरस जाती है तेरी माँ...

Anonymous said...

hi!!
very nice n tru poem...

manvinder bhimber said...

पारुल ने जिस समय ये कविता मुझे पहले दिन दिखाई थी तो मेरे मन में कई सवाल आए लेकिन मुझे नही लगा कोई गंभीर बात है.....तुमने अपनी कुछ पंक्तिओं के जरिये उसे अच्छी सीख दी है....तुम्हारी भावनायें अच्छी लगी....दरअसल , माँ तो एक पाठशाला है जो सीख देती है....प्यार की ....विकास की ....दुनियादारी की ....बच्चे उसे समझ नहीं पते है

priya said...

hi ankur this is priya
yaar its amazing seriously very
nice.so emotions n reality in it
i loved it
u r great man
keep it up!
all the very best.

Unknown said...

ek behtreen poem... har ma pahle ek ladki hi hoti hai isliye wo apnee beti ki peeda ko achchhi tarah samjhhti hai. tumne bilkul sahi likha hai.

mere man ki awaz said...

achi kavita h, but parul didi ne yha kavita chaaro dishayo ko lakar likhi na ki apne upar