Monday, 13 October 2008

ये प्याला प्रेम का प्याला है






ये प्याला प्रेम का प्याला है,
तू इसको नचा-नचा के पी...
मरघट पर पी खामोशी से,
पनघट पर शोर मचा कर पी..
ये प्याला प्रेम का प्याला है...


जी कर पी, मर कर पी,
पी तू जी भर कर पी...
कबसे छुपाये है ज़ख्म ये दिल के,
आज दिखा-दिखा कर पी...
ये प्याला प्रेम का प्याला है...


हर एक छीनेगा प्याला तेरा,
तू उनसे छीन-छीन कर पी...
खुशी को छलक-छलकाकर पी,
ग़म को बीन-बीन कर पी...
ये प्याला प्रेम का प्याला है...


सोता पी- जागता पी,
रुकता-तेज़ भागता पी...
पी तू पी- तू इतना पी, कि होश बचे तो 'हम-हम नही'...
और जी तू जी, तू इतना जी, कि मर भी गए तो ग़म नही...





10 comments:

Hari Joshi said...

प्रेम का प्‍याला ही इतनी मस्‍ती से पीजिए। मधु से हमेशा दूर रहिए।

सूर्यकांत द्विवेदी said...

अंकुर
बढिया है। लगे रहो मुन्ना भाई। पिता की इस कमजोरी को दूर कर दो।
-सूर्यकांत

parul said...

har ek cheenega tera pyala tu cheen kar pe. padhkar mja aa gya. iski age ki line aub tum btana kaisi lagi. nice
please apne blog mein se word verification hta do

Anonymous said...

अच्छे विचार है

Anonymous said...
This comment has been removed by the author.
Anonymous said...

मिया अंकुर प्रेम का प्याला badhya है ऐसे ही लगे रहो, लेकिन यह भी याद रखना एक प्रेम का प्याला आपके लिया मेरठ में इंतजार कर रहा है।

Danish Khan said...

good poem

priyanka bhardwaj said...

tumhare prem ka pyala kab aaega badiya hai dost par humhe to chai ke pyale ka intjar hai

manvinder bhimber said...

अंकुर ,
लोगों ने प्याले को कई रंगों रूपों में रख कर देखा है...जैसे कि कमेन्ट आए हैं.....मुझे तो इसमे जिन्दगी का बहुत बड़ा कनवास दिखा है जिस पर तुम्हारी कलम ने कई चित्र उकेरे हैं ....बहुत अच्छा लिखा है .....इस प्रयास को जारी रखो

ओमकार चौधरी । @omkarchaudhary said...

अच्छी पंक्तियाँ हैं. तुम अच्छे कवि भी हो, मुझे पता नहीं था.
गुड, पिक इट अप. ये सही है..छीनने वाले कम नहीं हैं. टांग खींचने वालों की भी कमी नहीं है. बच्चन जी की मधुशाला की ये पंक्तियाँ बड़ी मोजूं हैं... राह पकड़ तू एक चला चल पा जाइएगा मधुशाला. जीवन के लक्ष्यों पर नजर रहनी चाहिए.
लिखते रहो.