Wednesday, 22 July 2009

कुछ बूँदें

अनसोई नज़रें
तड़पती रूह
प्यासे श्वास
झुलसते ख्वाब
और
ये बेदर्द हवा
उस पर
बस कुछ बूँदें...
.......................................
खुरदरे होंठ
खुश्क ज़बान
उलझे सवाल
झुन्झ्ले जवाब
और
ये तरसाते मेघ
फिर भी
बस कुछ बूँदें...
..........................................
बेचैन मन
सूखा तन
टपकता अश्रुनीर
बिलखता ज़मीर
और
ये बेरुख बिदाई
पीछे
बस कुछ बूँदें...